बाढ़: बाढ़ के वार्ड संख्या 16 में बिजली के करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Barh, Patna | Oct 5, 2024 बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 गोसाइमठ मुहल्ले में गृह निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की बिजली का करेंट लगने से मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर बाढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक का नाम गोसाइमठ निवासी गणेश महतों के पुत्र मनोज कुमार बताया जाता है।