सुनेल: कादर नगर में ट्यूबवेल का पानी खत्म होने से छाया पेयजल संकट
Sunel, Jhalawar | Mar 18, 2024 कादर नगर गांव में इन दिनों पेयजल संकट छा गया है। ग्रामीण उदय सिंह, बलवंत आदि ने बताया है कि उनके गांव में प्रशासन ने पेयजल के लिए टंकी बना रखी है, जिसमें ट्यूबवेल से पानी भरा जाता है। लेकिन ट्यूबवेल में पानी खत्म हो जाने के कारण टंकी में भी पानी नहीं भरा जा रहा है। पेयजल के अभाव में ग्रामीणों को टैंकरो व दूर दराज के कुओं से पानी लाना पड़ रहा है।