सुनेल: कस्बे में निकाली भोलेनाथ की शाही सवारी
सुनेल कस्बे में शुक्रवार को शिवरात्रि के अवसर पर नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई।शाही सवारी का शुभारंभ भगवान के विग्रह रूप के पूजन वंदन से हुआ। इसके बाद भक्तों ने भगवान को रजत व स्वर्ण जड़ित पालकी पर विराजमान किया और कांधों पर लेकर नगर भ्रमण पर निकल पड़े। शाही सवारी का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।