सुनेल: कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने ध्वनि प्रदूषण के मामले में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, उपकरण जप्त
Sunel, Jhalawar | Mar 15, 2024 सुनेल कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने शुक्रवार को पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के मामले में एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे सार्वजनिक स्थान पर ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।