सुनेल: कस्बे में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव के चलते शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने शनिवार को सुनेल कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।