सुनेल: कस्बे के छत्री चौक में किराने की दुकान में चोरी की वारदात, नगदी उड़ा ले गए चोर
Sunel, Jhalawar | Mar 14, 2024 सुनेल कस्बे के छत्री चौक में गुरुवार को किराने की दुकान से अज्ञात चोर करीब 10 हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया है कि छत्री चौक में स्थित एक किराने की दुकान के टिन शेड तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में घुस गए तथा गल्ले में रखें करीब 10 हजार चुरा ले गए हैं। पीड़ित दुकानदार महेश गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।