लखीसराय: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आगमन को लेकर विद्यापीठ चौक पर लगे पोस्टर-बैनर
लखीसराय पुरानी बाजार स्थित विद्यापीठ चौक रेहुआ मुख्य मार्ग पर शनिवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के आगमन को लेकर विभिन्न स्थानों पर पोस्टर एवं बैनर लगाए गए दिखाई दिए।जानकारी के अनुसार पिपरिया प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई थी।