घोसी एवं हुलासगंज प्रखंड के जन-कल्याण शिविरों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए गए विभिन्न योजनाओं के लाभ*
आज दिनांक 18 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा घोसी एवं हुलासगंज प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन-कल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालन व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों की सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि, उनके निष्पादन एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 17 प्रमुख योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर प्रविष्ट करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण,त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
*घोसी प्रखंड में आयोजित जन-कल्याण शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर रंजू देवी, पति श्री सच्चिदानंद, पंचायत-सहोबिघा, प्रखंड-घोसी को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सएचजी लिंकेज तहत पंजाब नेशनल बैंक, सोनवां द्वारा 24 स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹1,15,50,000/- तथा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 31 स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹75,00,000/- का चेक जिला पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही 10 लखपति दीदी लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऋण राशि का उपयोग कर कृषि, पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।*
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने हुलासगंज प्रखंड में आयोजित जन-कल्याण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करते हुए लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। *हुलासगंज प्रखंड में आयोजित जन-कल्याण शिविर के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर लाभार्थी सरिता देवी, पति श्री अशोक राम, ग्राम-खुदौरी, पंचायत सुकियावां को पशुपालन कार्य हेतु, शर्मिला देवी, पति राम बाबू मांझी, ग्राम-डोगरा, चिरी को किराना दुकान संचालन हेतु, बीना देवी, पति मुकेश मालाकार, ग्राम-खुदौरी को सूक्ष्म उद्यम के लिए ₹1,00,000/- का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही पूजा कुमारी (आवेदन संख्या-8910914) को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत लाभ स्वीकृत किया गया तथा स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते हुए खुदौरी एवं कोकरसा पंचायत के 20 स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹35 लाख, चिरी मुरगांव पंचायत के 50 स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹76.50 लाख की ऋण राशि तथा 79 स्वयं सहायता समूहों को ₹1.115 करोड़ की ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के अंतर्गत अजीत कुमार (पिता- मनोज दास), प्रीति कुमारी (पति- रौशन कुमार), बिनोद दास (पिता- छोटन दास) एवं पिंकी कुमारी (पति- मुन्ना कुमार), सभी ग्राम एवं पंचायत-सुराजपुर, प्रखंड-हुलासगंज को जिला पदाधिकारी ने जॉब कार्ड वितरित किया गया।*
अंत में जिला पदाधिकारी , जहानाबाद ने आमजनों से अपील की गई कि वे प्रखंड सहयोग सह जन-कल्याण शिविरों में उपस्थित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राप्त करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar