मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (सम्बल) योजना के तहत 06 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरित*
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 जून, 2026 को प्रखंड स्तरीय जन-सहयोग सह जन-कल्याण शिविर जहानाबाद में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (सम्बल) योजना के अंतर्गत *जिले के 06 दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाइकिल (Motorized Tricycle) का अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार वितरण किया गया।*
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने लाभार्थियों से ट्राईसाइकिल का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं इसका उपयोग कर नियमित रूप से विद्यालय एवं महाविद्यालय जाकर अपनी शिक्षा जारी रखें तथा अन्य लाभार्थी स�