मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (सम्बल) योजना के तहत 06 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरित*
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 जून, 2026 को प्रखंड स्तरीय जन-सहयोग सह जन-कल्याण शिविर जहानाबाद में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (सम्बल) योजना के अंतर्गत *जिले के 06 दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाइकिल (Motorized Tricycle) का अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार वितरण किया गया।*
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने लाभार्थियों से ट्राईसाइकिल का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं इसका उपयोग कर नियमित रूप से विद्यालय एवं महाविद्यालय जाकर अपनी शिक्षा जारी रखें तथा अन्य लाभार्थी स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (सम्बल) योजना के तहत ऐसे दिव्यांगजन, जिनकी चलंत दिव्यांगता (Locomotor Disability) 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो, परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम हो तथा जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक पात्र लाभार्थी समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उपलब्ध अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले में संचालित बुनियाद केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को निःशुल्क फिजियोथैरेपी, चिकित्सीय परामर्श एवं पुनर्वास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाएं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar