लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 04 अपीलीय मामलों की सुनवाई, जिला पदाधिकारी ने 02 मामलों में किया त्वरित निष्पादन*
जिले में पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 18 जून, 2026 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान 3 अतिक्रमण, एवं 1 बंदोबस्त मामला की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (V.C.) के माध्यम से कुल 04 मामलों में सुनवाई करते हुए 02 मामला यथा - 01 अतिक्रमण मामला तथा बंदोबस्ती के मामले का त्वरित निष्पादन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
निष्पादन हेतु शेष मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को तकनीकी तथ्यों और आवश्यक साक्ष्यों के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar