मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
मुगलसराय में बुधवार की रात करीब 9 बजे नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस सख्त नजर आई। पुलिस टीम ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे और अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों और रिक्शा चालकों को सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस द्वारा दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्यवाही की बात कही गईं।