पटियाली: दरियावगंज में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के दौरान इंजीनियर को सांप ने काटा, जिला अस्पताल किया गया रैफर
पटियाली थाना क्षेत्र के दरियावगंज के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के दौरान फतेहगढ़ में तैनात रेलवे के इंजीनियर आकाश मिश्रा को दाएं हाथ में सांप ने काट लिया। साथी कर्मचारी उन्हें CHC पटियाली लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं। बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।