इटाढ़ी: महानवमी पर इटाढ़ी में निकली भव्य झांकी, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा लोगों का मन
Itarhi, Buxar | Oct 19, 2026 इटाढ़ी पूरब टोला स्थित बाल विद्यार्थी समाज की ओर से नवरात्र के अवसर पर नवमी के दिन भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में विभिन्न देवी-देवताओं के आकर्षक स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।