लालगंज: गगहर जंगल से सटे सझिया व किरका में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क किया, तेंदुआ के हमले से पशुपालक हुआ था घायल
ड्रमंडगंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गगहर जंगल में भैंस को नदी में पानी पिलाने गए पशुपालक को बृहस्पतिवार को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे रघुनाथ सिंह गांव के गगहर जंगल से सझिया बस्ती व किरका बस्ती में पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वन्य जीवों के हमले से बचने के लिए जंगल की तरफ मवेशियों को न ले जाने की सलाह दी।