आंवला: आंवला में मूंगफली बेच रहे युवक पर हमला, रुपये छीने, मोबाइल तोड़ा और नाले में डुबाने की कोशिश, केस दर्ज
आंवला थाना क्षेत्र के मोहब्बत गंज गौटिया में मूंगफली बेच रहे युवक पर दो भाइयों ने हमला कर दिया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बताया कि आरोप है कि उन्होंने युवक से रुपये छीने, उसका मोबाइल तोड़ा और उसे नाले में डुबाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।