ज्ञानपुर: गोपीगंज में झाड़-फूंक के बहाने महिला से मंगलसूत्र चोरी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना गोपीगंज क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला से मंगलसूत्र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। 13 अप्रैल को मिर्जापुर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने संकट बताकर मजार बुलाया और पोटली में रखवाकर मंगलसूत्र चुरा लिया।