ज्ञानपुर: गोपीगंज में अनियंत्रित बाइक को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, चार लोग घायल
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा सर्विसलेन पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। वाराणसी के रोहनिया निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी पूजा सिंह और पुत्री स्नेहा सिंह के साथ ऊंज से लौट रहे थे। रास्ते में कामरान नामक युवक की बाइक सड़क पर बहते पानी के कारण फिसल गई और ऑटो से टकरा गई।