ज्ञानपुर: भदोही में मोबाइल टावर उपकरण चोरी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया गया, पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी ने की प्रेस कांफ्रेंस
भदोही पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चुराने वाले गैंग का खुलासा करते हुए दो टेक्नीशियन समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मोबाइल टावरों से नेटवर्क ट्रांसमिशन से जुड़ा अजना कार्ड चोरी कर मेरठ के रास्ते दिल्ली में बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से एक अजना कार्ड, अन्य उपकरण, एक तमंचा, एक कार और 12 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।