ज्ञानपुर: सरपतहा कलेक्ट्रेट पर विश्व हिंदू परिषद ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद में हुए बवाल को लेकर भदोही जिले में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर सहित कई भाजपा के नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।