ज्ञानपुर: सागरपुर पुलिस ने पेड़ से फांसी पर झूलते युवक की जान बचाई
सुरियावा थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक पेड़ से फांसी पर लटक गया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा, आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की स्थिति सामान्य है, एसपी अभिमन्यु द्वारा सराहना किया गया है।