धनोरा: कॉलेज और मिनी स्टेडियम की मांग, प्रशासन को 20 सितंबर तक अल्टीमेटम
Dhanora, Seoni | Aug 21, 2026 धनोरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय एवं सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान की मांग को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। धनोरा से जुड़े करीब 150 गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे नगरों में जाना पड़ता है। आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के कारण कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे