सहजनवा: सहजनवां तहसील प्रशासन बाढ़ की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार, गुरुवार को बोक्टा बरवार में होगा मॉक ड्रिल
सहजनवां तहसील प्रशासन बाढ़ की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कल गुरुवार को बोक्टा बरवार बांध पर व्यापक बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास कालेसर गांव के निकट होगा। माक ड्रिल में प्रशासन के विभिन्न विभाग शामिल होंगे। इनमें सिंचाई, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।