सहजनवा: बाढ़ की तैयारी: सहजनवां में 12 राहत केंद्र और 11 चौकियां स्थापित, 25 गांव मैरुंड और 66 प्रभावित होंगे
सहजनवां तहसील प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राप्ती व आमी नदी के कारण सहजनवां, पाली और पिपरौली ब्लाक के 25 गांव मैरुंड होते हैं। इसके अलावा 66 गांव प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने इस बार 12 बाढ़ राहत केंद्र और 11 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। सिसई, सुरगहना, भरपही, कसरवल और कालेसर जीरो प्वाइंट पर बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी।