Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

#अवैध_शराब_भरकर_ले_जा_रहा_टेंपो_अनियंत्रित_होकर_पलटा #टेम्पो_मे_ऊपर_भरी_थी_पानी_की_बोतल_नीचे_अवैध_शराब #avedh #sharab #bharkar #le #ja #rha #tempo #aniyantri #hokar #palta #tempo #me #upar #bhari #thi #pani #ki #botal #niche #avedh #sharab #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jul 6, 2026

MORE NEWS

#NAGAURPOLICE
#PS Kotwali Nagaur 

• *श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर आमजन को परेशान करने पर नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी।* 

• 01 डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई एक और पीकअप गाड़ी जब्त। 

• *दिनांक 06.07.2026 को कस्बा नागौर में बासनी पुलिया के पास में डीजे को जोर-जोर से बजाकर, आमजन को परेशान करने पर, एक डीजे मय पीकअप गाड़ी जब्त की गई।* 

• पिछले पांच दिनों में नागौर पुलिस द्वारा कस्बा नागौर में 03 डीजे के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

• *थाना कोतवाली नागौर पुलिस टीम की रही प्रभावी कार्यवाही।*

@IgpAjmer
@PoliceRajasthan

#NAGAURPOLICE #PS Kotwali Nagaur • *श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर आमजन को परेशान करने पर नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी।* • 01 डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई एक और पीकअप गाड़ी जब्त। • *दिनांक 06.07.2026 को कस्बा नागौर में बासनी पुलिया के पास में डीजे को जोर-जोर से बजाकर, आमजन को परेशान करने पर, एक डीजे मय पीकअप गाड़ी जब्त की गई।* • पिछले पांच दिनों में नागौर पुलिस द्वारा कस्बा नागौर में 03 डीजे के विरूद्ध कार्यवाही की गई। • *थाना कोतवाली नागौर पुलिस टीम की रही प्रभावी कार्यवाही।* @IgpAjmer @PoliceRajasthan

Didwana, Nagaur | Jul 6, 2026

*राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित*

*प्रारूप समिति सदस्य श्री बसंत सिंह छाबा ने सुने डीडवाना-कुचामन जिले के नागरिकों के सुझाव*

*कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई*

*जिले के नागरिकों,धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर सुझाव*

*आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव*

डीडवाना-कुचामन,6 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को संभागीय मुख्यालय अजमेर से राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 प्रारूप समिति के सदस्य एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष से जिले के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जनसुनवाई में जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,शिक्षाविदों एवं नागरिकों द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित समान नागरिक संहिता विधेयक के संबंध में अपने- अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये गए। 

इस दौरान प्रारूप समिति सदस्य श्री छाबा ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in  के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। 

वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़,गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री मनीष गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। जनसुनवाई के दौरान पीपीटी के माध्यम से समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई सूचना एवं जानकारी साझा की गई। 

इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना ने नागरिकों एवं आमजन से अधिक से अधिक सुझाव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

*राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित* *प्रारूप समिति सदस्य श्री बसंत सिंह छाबा ने सुने डीडवाना-कुचामन जिले के नागरिकों के सुझाव* *कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई* *जिले के नागरिकों,धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर सुझाव* *आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव* डीडवाना-कुचामन,6 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को संभागीय मुख्यालय अजमेर से राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 प्रारूप समिति के सदस्य एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष से जिले के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जनसुनवाई में जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,शिक्षाविदों एवं नागरिकों द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित समान नागरिक संहिता विधेयक के संबंध में अपने- अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये गए। इस दौरान प्रारूप समिति सदस्य श्री छाबा ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़,गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री मनीष गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। जनसुनवाई के दौरान पीपीटी के माध्यम से समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई सूचना एवं जानकारी साझा की गई। इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना ने नागरिकों एवं आमजन से अधिक से अधिक सुझाव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Didwana, Nagaur | Jul 6, 2026

डीडवाना: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न; कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

डीडवाना।भारतीय जनता पार्टी, कोलिया मंडल की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल ने की।कार्यक्रम का संचालन कोलिया मंडल प्रभारी भगवान सिंह सांखला ने किया। इस दौरान भाजपा नेता पवन टाक ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलते हुए हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है और डिजिटल बूथ व शक्ति केंद्रों का विस्तार करना प्राथमिकता होनी चाहिए।भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुखाराम डोडवाडिया ने डॉ. मुखर्जी को महान राष्ट्रभक्त बताते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल ने डॉ. मुखर्जी के "एक देश, दो विधान, दो निशान और दो प्रधान" के विरोध को याद दिलाते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र की अखंडता के लिए अमूल्य बताया।बैठक के दौरान राजनीतिक सक्रियता भी देखने को मिली। ग्राम कोलिया निवासी नायक समाज के सेवाराम, सुगनाराम और जगदीश ने भाजपा की रीति-नीति में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल ने सभी नव-आगुंतक सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें परिवार में शामिल किया।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कैलाश मेघवाल, कैलाश आचार्य, बजरंग सिंह, किशन जांगिड़, बाबूलाल राखेचा, विजय सिंह राखेचा, जगदीश सिंह सिंघाना, गोपीराम मेघवाल, नाथू सिंह, रघुनाथ भार्गव, हरिहर पंडित और सुरेन्द्र प्रताप सिंह (चांद बासनी) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में भगवान सिंह सांखला ने आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

डीडवाना: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न; कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन डीडवाना।भारतीय जनता पार्टी, कोलिया मंडल की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल ने की।कार्यक्रम का संचालन कोलिया मंडल प्रभारी भगवान सिंह सांखला ने किया। इस दौरान भाजपा नेता पवन टाक ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलते हुए हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है और डिजिटल बूथ व शक्ति केंद्रों का विस्तार करना प्राथमिकता होनी चाहिए।भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुखाराम डोडवाडिया ने डॉ. मुखर्जी को महान राष्ट्रभक्त बताते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल ने डॉ. मुखर्जी के "एक देश, दो विधान, दो निशान और दो प्रधान" के विरोध को याद दिलाते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र की अखंडता के लिए अमूल्य बताया।बैठक के दौरान राजनीतिक सक्रियता भी देखने को मिली। ग्राम कोलिया निवासी नायक समाज के सेवाराम, सुगनाराम और जगदीश ने भाजपा की रीति-नीति में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल ने सभी नव-आगुंतक सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें परिवार में शामिल किया।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कैलाश मेघवाल, कैलाश आचार्य, बजरंग सिंह, किशन जांगिड़, बाबूलाल राखेचा, विजय सिंह राखेचा, जगदीश सिंह सिंघाना, गोपीराम मेघवाल, नाथू सिंह, रघुनाथ भार्गव, हरिहर पंडित और सुरेन्द्र प्रताप सिंह (चांद बासनी) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में भगवान सिंह सांखला ने आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

Didwana, Nagaur | Jul 6, 2026

डीडवाना में ट्रैफिक सिस्टम फेल: रेंग रहा शहर, जाम में 5 मिनट तक फंसी रही पुलिस की गाड़ी

दिखावे की चालानी कार्रवाई पर उठे सवाल: 12 घंटे गाड़ी खड़ी करने वाले 'रसूखदारों' पर मेहरबानी, 2 मिनट रुकने वाले आम लोगों के काटे जा रहे चालान।

डीडवाना।शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था अब आम जनता के साथ-साथ खुद प्रशासन के लिए भी गले की फांस बनती जा रही है। डीडवाना के मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में ट्रैफिक जाम का यह आलम है कि अब आपातकालीन वाहनों का निकलना भी नामुमकिन साबित हो रहा है। इसका एक ताजा और हैरान करने वाला नजारा आज शहर के बीचों-बीच देखने को मिला, जहां कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली पुलिस की गाड़ी खुद ट्रैफिक जाम के चक्रव्यूह में फंस गई। पुलिस वाहन करीब 4 से 5 मिनट तक जाम में बेबस खड़ा रहा और रेंगता नजर आया। जब खाकी का यह हाल है, तो किसी गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस की क्या स्थिति होती होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।शहर के किसी भी गली-मोहल्ले या मुख्य मार्ग पर नजर दौड़ाई जाए, तो हर जगह बिना सुध-बुध के वाहन खड़े कर लोग गायब हो जाते हैं। कई वाहन तो सुबह से लेकर रात तक, यानी 12 से 24 घंटे तक सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। इस बेतरतीब और अवैध पार्किंग के कारण सड़कों की चौड़ाई आधी रह गई है। इस लापरवाही की सबसे बड़ी मार स्थानीय व्यापारियों के व्यापार और पैदल चलने वाले राहगीरों पर पड़ रही है, लेकिन इस गंभीर समस्या को देखने वाला कोई नहीं है।स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस और नगर परिषद प्रशासन यातायात सुधारने के नाम पर केवल रस्म अदायगी कर रहा है। शहर में चालान की कार्रवाई तो रोज होती है, लेकिन यह कार्रवाई केवल उन मजबूर और आम लोगों पर होती है जो अपने रोजमर्रा के काम से बाजार आते हैं और महज 2 या 5 मिनट के लिए गाड़ी खड़ी करते हैं। इसके विपरीत, जो रसूखदार लोग 12-12 घंटे तक बीच सड़क पर गाड़ियां पार्क करके चले जाते हैं, उनके खिलाफ कोई सुध नहीं ली जाती और न ही उनके वाहनों को जब्त किया जाता है।प्रशासन की इस भेदभावपूर्ण और ढीली कार्रवाई को लेकर शहर के व्यापारियों और आम लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब तक परमानेंट अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कानूनी डंडा नहीं चलेगा और बिना भेदभाव के बड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक डीडवाना को इस रोजाना के नरक और जाम से मुक्ति नहीं मिल सकती।

डीडवाना में ट्रैफिक सिस्टम फेल: रेंग रहा शहर, जाम में 5 मिनट तक फंसी रही पुलिस की गाड़ी दिखावे की चालानी कार्रवाई पर उठे सवाल: 12 घंटे गाड़ी खड़ी करने वाले 'रसूखदारों' पर मेहरबानी, 2 मिनट रुकने वाले आम लोगों के काटे जा रहे चालान। डीडवाना।शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था अब आम जनता के साथ-साथ खुद प्रशासन के लिए भी गले की फांस बनती जा रही है। डीडवाना के मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में ट्रैफिक जाम का यह आलम है कि अब आपातकालीन वाहनों का निकलना भी नामुमकिन साबित हो रहा है। इसका एक ताजा और हैरान करने वाला नजारा आज शहर के बीचों-बीच देखने को मिला, जहां कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली पुलिस की गाड़ी खुद ट्रैफिक जाम के चक्रव्यूह में फंस गई। पुलिस वाहन करीब 4 से 5 मिनट तक जाम में बेबस खड़ा रहा और रेंगता नजर आया। जब खाकी का यह हाल है, तो किसी गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस की क्या स्थिति होती होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।शहर के किसी भी गली-मोहल्ले या मुख्य मार्ग पर नजर दौड़ाई जाए, तो हर जगह बिना सुध-बुध के वाहन खड़े कर लोग गायब हो जाते हैं। कई वाहन तो सुबह से लेकर रात तक, यानी 12 से 24 घंटे तक सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। इस बेतरतीब और अवैध पार्किंग के कारण सड़कों की चौड़ाई आधी रह गई है। इस लापरवाही की सबसे बड़ी मार स्थानीय व्यापारियों के व्यापार और पैदल चलने वाले राहगीरों पर पड़ रही है, लेकिन इस गंभीर समस्या को देखने वाला कोई नहीं है।स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस और नगर परिषद प्रशासन यातायात सुधारने के नाम पर केवल रस्म अदायगी कर रहा है। शहर में चालान की कार्रवाई तो रोज होती है, लेकिन यह कार्रवाई केवल उन मजबूर और आम लोगों पर होती है जो अपने रोजमर्रा के काम से बाजार आते हैं और महज 2 या 5 मिनट के लिए गाड़ी खड़ी करते हैं। इसके विपरीत, जो रसूखदार लोग 12-12 घंटे तक बीच सड़क पर गाड़ियां पार्क करके चले जाते हैं, उनके खिलाफ कोई सुध नहीं ली जाती और न ही उनके वाहनों को जब्त किया जाता है।प्रशासन की इस भेदभावपूर्ण और ढीली कार्रवाई को लेकर शहर के व्यापारियों और आम लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब तक परमानेंट अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कानूनी डंडा नहीं चलेगा और बिना भेदभाव के बड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक डीडवाना को इस रोजाना के नरक और जाम से मुक्ति नहीं मिल सकती।

Didwana, Nagaur | Jul 6, 2026