मुजफ्फरपुर में फैबइंडिया का पहला स्टोर शुरू, भारतीय परिधानों और हैंडमेड उत्पादों की मिलेगी शानदार रेंज! 🛍️✨
मुजफ्फरपुर में फैशन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! करीब 60 वर्षों की विरासत वाली मशहूर कंपनी फैबइंडिया ने शहर में अपने पहले स्टोर की शुरुआत कर दी है। कलमबाग रोड स्थित तनिष्क शोरूम के पास खुले इस स्टोर में भारतीय परंपरा, हस्तशिल्प और आधुनिक फैशन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
सोमवार को स्टोर का उद्घाटन प्रोपराइटर के दादा नवल किशोर प्रसाद सिन्हा और कंपनी के फ्रेंचाइजी हेड ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस नए स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कपड़ों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। यहां साड़ी, सूट, वेस्टर्न वियर, कुर्ता-पायजामा, धोती के साथ कॉटन और सिल्क के परिधान भी मिलेंगे। इसके अलावा गिफ्ट आइटम और ज्वेलरी की भी कई वैरायटी ग्राहकों के लिए रखी गई है।
स्टोर की प्रोपराइटर रजनीगंधा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के कपड़ों का कलेक्शन तैयार किया गया है।
वहीं, शिवांश ने बताया कि फेस्टिव सीजन के मद्देनजर यहां लेटेस्ट डिजाइन के उत्पाद उपलब्ध हैं। ग्राहक रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर पार्टी वियर, त्योहारों और शादी-विवाह के लिए भी अपनी पसंद के परिधान खरीद सकते हैं।
फैबइंडिया के इस नए स्टोर से मुजफ्फरपुर के लोगों को भारतीय हस्तशिल्प और पारंपरिक फैशन की नई रेंज मिलेगी।
#TirhutNow #Fabindia #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #FashionStore