बिहार में बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत! 112 करोड़ रुपये जारी, मुजफ्फरपुर के 27,600 परिवारों के खाते में पहुंचे 19.32 करोड़
बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को दूसरे चरण में 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में 112 करोड़ 14 लाख रुपये की राहत राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र परिवार को 7 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इससे पहले 15 सितंबर को पहले चरण में 8 लाख 77 हजार 190 परिवारों के खातों में 614 करोड़ 3 लाख रुपये भेजे गए थे। इस तरह अब तक बिहार के कुल 10 लाख 37 हजार 391 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 726 करोड़ 17 लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है।
वहीं, मुजफ्फरपुर जिले के लिए भी राहत भरी खबर है। जिले के साहेबगंज, पारू, कटरा और गायघाट प्रखंडों की 23 पंचायतों के 27 हजार 600 लाभुकों के खातों में 19 करोड़ 32 लाख रुपये अंतरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता से वंचित पात्र परिवारों को चिह्नित कर उन्हें भी राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को 14 अक्टूबर को फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
#TirhutNow #BiharNews #MuzaffarpurNews #बाढ़राहत #SamratChoudhary