शंकर लाल गाडरी ने संभाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनेड़ा अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व
भीलवाड़ा:/बनेड़ा :राजकुमार गोयल ,9 सितंबर 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री शंकर लाल गाडरी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनेड़ा के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त दायित्व संभालते हुए आज बनेड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मुराद खां कायमखानी, राजू डीडवानिया, प्रदीप व्यास प्रभारी, पंचायतराज ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार जाट, नगर अध्यक्ष भंवर रेगर, आनंद शर्मा, बाबूलाल माली, गुलाब ओझा, अरुण देराश्री, पार्षद प्रत्याशी सूरज गिरी, कमलेश माली, राहुल माली, अनिल धाबाई, ख़ुशी सोनी एवं भेरू रेगर सहित कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शंकर लाल गाडरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बनेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन एवं मतदाताओं से संपर्क कर बनेड़ा के विकास, जनहित और बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
गाडरी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं तक पहुंचकर जनहित के मुद्दों एवं विकास के संकल्प को मजबूती से पहुंचाया जाए।