मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में चला वाहन जांच अभियान, पुलिस ने चालकों को किया सतर्क
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखना था।