चकरनगर: वायरल फीवर से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, गाँव में सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव
ब्लाक के गढ़ा कासदा गांव में वायरल बुखार से दो मासूम बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। रविवार को शाम करीब 5 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर बच्चों और ग्रामीणों की मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू की जांच की। बीमार बच्चों और ग्रामीणों को दवाएं वितरित की गईं।