बेलागंज: बेलागंज प्रखंड कार्यालय में राजस्व अधिकारी ने भूमि विवाद के 4 मामलों का किया निष्पादन
Belaganj, Gaya | Nov 29, 2025 बेलागंज प्रखंड कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए राजस्व अधिकारी रोशन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस दरबार में प्रखंड के कई गांवों से लोग अपनी-अपनी जमीन संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए,