प्रयागराज: जमीन विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के रूद्रपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कई लोग जमीन के विवाद को लेकर आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद काफी देर तक चलता रहा।फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026