लक्सर से बड़ी खबर...
रिटायर जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बीजेपी से लक्सर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि वह जनसंघ के समय से पार्टी के सिपाही रहे हैं और अब पार्टी से टिकट की मांग करेंगे।
सैनी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग की समस्या का समाधान अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि लक्सर विधानसभा में कई ऐसे कार्य हैं, जिन पर काम करना जरूरी है।
#Laksar #BrahmpalSinghSaini #BJP #LaksarAssembly #UttarakhandPolitics #electionnews
Laksar, Haridwar | Sep 16, 2026