खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी से फरियादी परेशान हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के समय के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी 10:30 बजे के बाद पहुंचते हैं, जबकि 11:45 बजे तक भी कई सीटें खाली नजर आईं। जरूरी दस्तावेज बनवाने पहुंचे ग्रामीण घंटों इंतजार करने और कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करेंगे?
#Khanpur #Laksar #Haridwar #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews #KhanpurBlock #GovernmentOffice #PublicProblem #NewsIndiaDastak
Laksar, Haridwar | Sep 15, 2026