लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर बिना शादी के घर में रखने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से युवती को कथित रूप से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने, धर्म परिवर्तन से बचाने और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं।
#Laksar #Haridwar #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews #dharmparivarta
#BreakingNews
#haridwar