शंभूगंज: बैदपुर गांव का युवक लोहरा लक्ष्मीपुर गांव की महिला को प्रेम प्रसंग में शादी के इरादे से लेकर भागा, मामला थाने पहुंचा
बैदपुर गांव के युवक मिथुन पासवान लोहरा लक्ष्मीपुर गांव के महिला को प्रेम प्रसंग में शादी के नियत से घर से भगाकर अपने गांव लेकर चला आया। शिकायत पर शंभूगंज पुलिस ने दोनों को बैदपुर से पकड़ थाना लाई है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे दोनों के परिजन थाना पहुंचे। जहां थाना के बाहर दोनों एक दूसरे से उलझ कर जमकर हाई वोल्टेज ड्रॉमा किया।