शंभूगंज: कैथा गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मामला पहुंचा थाने
कैथा गांव में मामूली विवाद में महिला वीणा भारती को गांव के ही दो लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता वीणा भारती रविवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत किया है। शंभूगंज पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।