मोदनगंज: पुलिस ने ओकरी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को सिवान से बरामद किया
ओकरी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिक को पुलिस ने मंगलवार को सिवान से बरामद किया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अरशद नमक एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेजा गया।