बम्हनी बंजर में एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों का किया निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर, माध्यमिक शाला ग्वारा एवं ग्वारा हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीएम श्री चौधरी ने दवा वितरण के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिकॉर्ड का विधिवत संधारण करने के निर्देश दिए। भंडार कक्ष के निरीक्षण के दौरान निकटतम एक्सपायरी वाली दवाओं को अलग रखने तथा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए वरिष्ठ कार्यालय को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर के निरीक्षण के दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी श्री लक्ष्मण उइके मौजूद रहे।
निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गई। छात्रों की उपस्थिति में सुधार के निर्देश देते हुए लंबे समय से अनुपस्थित विद्यार्थियों के संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा गया। साथ ही छात्रों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल होकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन वितरण के निर्देश दिए गए। माध्यमिक शाला ग्वारा के निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य श्री सोमदत्त शुक्ला उपस्थित रहे। इसके बाद एसडीएम मंडला श्री चौधरी ने ग्वारा हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी से संबंधित सामान्य जानकारी एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
12 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026