सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र के लेहरा गांव में चोरी के मामले में सुलह समझौता हेतु दी जा रही धमकी
फाफामऊ थाना क्षेत्र के नीरज कुमार के घर 21 अप्रैल 2026 को चोरी हो गई थी। चोरों ने घर से कीमती आभूषण और नकदी चुरा ली थी। पीड़ित की शिकायत पर फाफामऊ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 26 अप्रैल 2026 को मु० अ०सं० 0075/26 के तहत मामला दर्ज किया।पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने केवल खानापूर्ति की है । आरोपी सुलह समझौता के लिए दबाव की धमकी दे रहा ।