जमुई: पकरी गांव में घर के आगे मवेशी बांधने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसी ने दंपति को पीटा, महिला को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 पकरी गांव में घर के आगे मवेशी बांधने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसी ने दंपति को मारपीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पकड़ी गांव निवासी अजय साहब और उसकी पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है।