जमुई: मिर्जागंज के पास ऑटो और पिकअप के बीच हुई टक्कर में ऑटो चालक हुआ घायल, जमुई के निजी क्लिनिक में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 मिर्जागंज के पास तेज रफ्तार ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ऑटो चालक वाहन के अंदर ही घायल अवस्था में फंस गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो को कटर मशीन से काटकर वाहन में फंसे चालक को निकाला गया और इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।