जमुई: 26 साल पुराने हत्या के मामले में जमुई कोर्ट ने अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 50 हज़ार रुपया जुर्माना
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 जमुई के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पवन कुमार ने 26 साल पुराने वर्ष 1998 के हत्या के एक मामले में अभियुक्त उमेश रविदास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50, 000 रुपया जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें व साक्ष्य प्रस्तुत की।