जमुई: घोरलाही गांव में बच्चे को कोबरा सांप ने डंसा, झाड़फूंक के बाद सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 घोरलाही गांव में घर की छत के ऊपर खेल रहे संजय साव के पुत्र आर्यन कुमार को कोबरा सांप ने डंस लिया। उसके बाद परिवार वालों द्वारा आर्यन को इलाज के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया, जहां झाड़ फूंक के दौरान ही बच्चे की हालत गंभीर हो गई। उसके बाद परिजन द्वारा आनंन- फानन में आर्यन को सदर अस्पताल लाया गया ,जहां जांच के बाद डॉक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।