जमुई: धनिमातरी जंगल से पुलिस ने क्षत-विक्षत स्थिति में युवक का शव बरामद किया, पहचान नहीं हो पाई, पोस्टमार्टम कराया गया
Jamui, Jamui | Feb 22, 2025 धनिमातरी जंगल से पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे सड़े- गले अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है।शव से बदबू भी उठ रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक का शव एक सप्ताह पहले का है। जिसके चेहरे को किसी जंगली जानवर ने नोच खाया है और एक पैर भी गायब है। जिस वजह से युवक की पहचान नहीं हो पाई है।