जमुई: सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद ने कारू सिंह को बनाया सांसद प्रतिनिधि
Jamui, Jamui | Feb 22, 2025 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के समस्याओं के निराकरण को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती ने शनिवार 4 बजे कारू सिंह को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जाता है कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर जमुई सांसद अरुण भारती के द्वारा विधानसभा स्तर पर रणनीति तैयार कर पार्टी को मजबूत की जा रही है।