जमुई: उर्स को लेकर अमरथ दरगाह पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य मेला का आयोजन किया गया
Jamui, Jamui | Feb 22, 2025 जमुई के अमरथ स्थित प्रसिद्ध सैयद अहमद खान गाजी जाजनेरी के दरगाह पर 21 फरवरी की शाम कुरआन खानी से शुरू हुई उर्स मेला 22 फरवरी शनिवार की शाम 6:00 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा गांव भक्तिमय बना हुआ है। उर्स मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए कमेटी के सदस्यों के द्वारा मैकिंग के तहत दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।