जमुई: शिक्षा विभाग की जांच को लेकर डीएम की अध्यक्षता में 16 सदस्यीय जांच समिति का गठन
Jamui, Jamui | Feb 22, 2025 शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में शिक्षा का अधिकार के तहत निजी विद्यालयों द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 अन्तर्गत शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई के तहत नामांकित छात्र छात्राओं के प्रतिपूर्ति राशि के दावे की जांच को लेकर डीएम की अध्यक्षता में 16 सदस्यीय जांच कमिटी का शनिवार को 4 बजे गठन किया गया है।