नावानगर: न्यायालय के आदेश पर रेवटियां में अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न
नावानगर प्रखंड के रेवटियां गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निजी दीवार को मंगलवार की सुबह 10 बजे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद की गई, जिसे सख्ती से लागू कराया गया। जानकारी के अनुसार संबंधित सरकारी भूखंड पूरी तरह अतिक्रमणयुक्त नहीं था।