BJP विधायक सुशांत सिंह पर 3 युवकों को बंधक बनाकर पीटने का गंभीर आरोप
बेटे का कड़ा चोरी होने के शक में की गई मारपीट, एक युवक की हालत गंभीर
मुरादाबाद:डिलारी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुशांत सिंह पर तीन युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।
पीड़ित पक्षों के अनुसार, विधायक के बेटे का कड़ा चोरी होने के संदेह में अतुल, लविश और रामू कश्यप को उनके घरों से जबरन उठाकर लाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में प्रताड़ित किए गए एक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और चर्चाओं का दौर गर्म है।
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026